मेलबर्न में ओणम से पहले मलयाली कर रहे हैं रक्तदान
मेलबर्न में दो सप्ताह तक चलने वाले इस रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन मलयाली एसोसिएशन ऑफ विक्टोरिया और इंडियन स्टूडेंट पत्रिका की तरफ से किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत रविवार को मलयाली समुदाय के कुल 33 लोगों ने रक्तदान किया।
पत्रिका के संपादक थिरुवल्लम भासी ने मेलबर्न से आईएएनएस को फोन पर बताया कि रक्तदान कार्यक्रम 22 अगस्त को थीरु ओणम दिवस के मौके पर समाप्त होगा।
भासी ने कहा, "माउंट वेवर्ली रेड क्रास सेंटर में रविवार को कुल 33 लोगों ने रक्तदान किया। अगले दो सप्ताह में केरल के 68 व्यक्ति रक्तदान करेंगे। रक्तदान करने वाले सभी 101 लोगों को ओणम के मौके पर सम्मानित किया जाएगा।"
इस रक्तदान के पीछे मुख्य उद्देश्य के बारे में भासी कहते हैं, "हमने आस्ट्रेलिया और भारत के संबंधों को मजबूती प्रदान करने के लिए महात्मा गांधी के फामूर्ले को अपनाया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications