राष्ट्रमंडल खेलों के बुनियादी फैसले राजग सरकार ने किए : कांग्रेस
लोकसभा में 'राष्ट्रमंडल खेल-2010 की तैयारी में विलंब से उत्पन्न स्थिति' पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, "मैं यह कहना चाहता हूं कि राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े सभी बुनियादी फैसले राजग सरकार ने किए। उसी सरकार ने खेलों की मेजबानी की बोली लगाने का फैसला किया और उसी ने इन खेलों के लिए दिल्ली को चुना।"
लुधियाना से सांसद तिवारी ने कहा, "संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार राजग के उन्हीं फैसलों पर आगे बढ़ रही है। अगर हम ऐसा नहीं करते तो राजग की ओर से यही आरोप लगाया जाता कि हमने राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी हासिल की और मौजूदा सरकार इसका आयोजन नहीं करा सकी।"
खेल की तैयारियों के बारे में उन्होंने कहा, "राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन कुल 20 स्टेडियम में होना है। इनमें से 18 स्टेडियम तैयार कर लिए गए हैं और इन्हें प्रबंधन समिति के हवाले कर दिया गया है। एक स्टेडियम 15 अगस्त और दूसरा 16 अगस्त को प्रबंधन समिति को सौंप दिया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications