खेल नहीं 'खिलवाड़', राष्ट्रमंडल नहीं 'भ्रष्टमंडल' : भाजपा
लोकसभा में 'राष्ट्रमंडल खेल-2010 की तैयारी में विलंब से उत्पन्न स्थिति' पर नियम 193 के अधीन चर्चा में भाग लेते हुए बिहार के दरभंगा से भाजपा के सांसद कीर्ति आजाद ने कहा, "केंद्र सरकार और दिल्ली की सरकार राष्ट्रमंडल खेलों के साथ खिलवाड़ कर रही है। भ्रष्टाचार का पिटारा ऐसा खुल रहा है कि इसे भ्रष्टमंडल खेल कहा जाने लगा है।"
विभिन्न परियोजनाओं में हो रहे विलंब का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "स्टेडियम बन कर तैयार नहीं हैं। जो बन गए हैं उनकी छतों से पानी टपक रहा है। एक स्वीमिंग पुल में अभ्यास के दौरान टाइल्स निकल आए। यही तैयारियां की गई हैं। एक भी काम इनका पूरा नहीं हुआ है। अधिकारियों व सरकार की तरफ से आए दिन दावे किए जाते हैं कि समय रहते तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।"
खेलों में अनियमितता संबंधी खबरों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "जिन्होंने अनियमितता की है उन्हें दंडित किया जाना चाहिए। इस मामले की पहले जेपीसी और फिर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच होनी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications