भारत 2013 में वानिकी उपग्रह छोड़ेगा
नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। देश के वन क्षेत्रों की निगरानी के लिए 2013 में एक उपग्रह छोड़ा जाएगा।
केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री जयराम रमेश ने सोमवार को राज्यसभा में सूचना दी, "एक वानिकी उपग्रह 2013 में छोड़ा जाएगा जिससे हम रोजाना वन क्षेत्र की निगरानी कर सकेंगे।"
उन्होंने कहा, "वानिकी उपग्रहों के एक वर्ग को छोड़ा जाएगा जिससे वास्तविक निगरानी संभव हो सकेगी।"
पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए उन्होंने सदन को बताया कि पिछले 10 वर्षो के दौरान 30 लाख हेक्टेयर वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है।
रमेश ने कहा, "भारत उन कुछ गिने-चुने देशों में है जहां हरित क्षेत्र में वृद्धि हो रही है। ब्राजील में हर साल 30 लाख हेक्टेयर वन क्षेत्र कम हो रहा है लेकिन भारत में पिछले 10 वर्षो के दौरान वन क्षेत्र में 30 लाख हेक्टेयर का इजाफा हुआ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications