लादेन के घर गूंजेगी जुड़वा बच्चों की किलकारी
इस महिला की मेडिकल रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। जाइना की उम्र 54 साल है और ऐसे में उसका स्वाभाविक तौर पर मां बनना मुश्किल था। इसी मुश्किल के मद्देनजर ही लादेन दंपति ने लुईस को सरोगेट मां के रूप में चुना। 24 साल की लुईस पहले भी ब्रिटेन के दो दंपतियों को संतान का सुख दे चुकी है।
फिलहाल उमर कतर में रहता है क्योंकि उसे ब्रिटेन में दाखिल होने की इजाजत नहीं है। उसने वर्ष 2007 में अपने से कहीं ज्यादा उम्र की जाइना से विवाह रचाया था। स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार जाइना चाहती है कि उसके बच्चों की परवरिश और पढ़ाई-लिखाई ब्रिटेन में हो।
पिछले दिनों ब्रिटेन के एक निजी अस्पताल में लुईस का अल्ट्रासांउड किया गया और इसके बाद जुड़वा बच्चों की संभावना जताई गई। लुईस ने बताया, "अल्ट्रासाउंड के समय जाइना मेरे साथ थी। जुड़वा बच्चों की बात जानते ही जाइना की आखें भर आईं। यह बात सुनकर मैं भी चौंक गई।"
कुछ सप्ताह पहले लुईस के गर्भवती होने की खबर सुनकर और उमर से किसी बात पर कलह होने के बाद जाइना ब्रिटेन लौट आई थी। फिलहाल वह इस सरोगेट मां की देखभाल में जुटी है। लुईस का कहना है कि जुड़वा बच्चों की बात सामने आने के बाद उमर और जाइना में सुलह हो गई। अब दोनों रोजाना बात करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications