बाभली परियोजना पर शिव सेना का राज्यसभा से बहिर्गमन
राज्यसभा में जैसे ही प्रश्नकाल आरंभ हुआ सदन में शिव सेना के नेता मनोहर जोशी के नेतृत्व में सदस्यों ने बाभली परियोजना का मुद्दा उठाते हुए इस पर चर्चा कराने की मांग की।
सभापति हामिद अंसारी ने शिव सेना की इस मांग को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि मामला अदालत में विचाराधीन है, इसलिए सदन में इस पर चर्चा नहीं हो सकती।
उल्लेखनीय है कि अप्रैल, 2007 में सर्वोच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार को परियोजना जारी रखने की अनुमति दी थी लेकिन इस परियोजना का आंध्र प्रदेश द्वारा विरोध किए जाने पर सर्वोच्च न्यायालय में इस महीने फिर से इस मसले पर सुनवाई होनी है।
सभापति द्वारा व्यवस्था दिए जाने के बावजूद शिव सेना के सदस्य बार-बार चर्चा की मांग करते रहे। मांग न माने जाने पर शिव सेना सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications