गलत ढंग से कैद नागरिकों को मुआवजा देगा लीबिया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार न्याय मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "अधिकारियों द्वारा विभिन्न सुरक्षा मामलों में गिरफ्तार होने के बाद रिहा हुए लोग, सजा पूरी होने के बाद भी कैद में रखे गए लोग और बिना मुकदमे के जेल में रखे गए लोग नकद मुआवजे के हकदार होंगे।"
स्थानीय मीडिया के अनुसार पूर्व कैदियों को अवैध कैद के हर माह के लिए 1,000 से 2,000 लीबियाई दीनार (790 से 1,500 डॉलर) का भुगतान किया जाएगा।
सबसे पहले मुआवजा पाने वाले कैदियों में लीबियन इस्लामिक फाइटिंग ग्रुप (एलआईएफजी) के पूर्व सदस्य शामिल हैं।
लीबिया ने मार्च में 214 कैदियों को रिहा किया था। इनमें हिंसा त्यागने वाले एलआईएफजी के तीन शीर्ष नेता भी थे। अब तक कुल 705 कैदियों को जेल से रिहा किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications