बढ़ रही है आगरा की हरियाली

आगरा, 9 अगस्त (आईएएनएस)। आगरा को और सुंदर तथा हरित बनाने के लिए बंजर में तब्दील होती जा रही उसकी जमीन पर पेड़-पौधे लगाए जा रहे हैं और इस काम में विभिन्न संगठन भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

फार्मूला कार रेसर और जूता व्यवसायी हरविजय सिंह बाहिया द्वारा पेड़-पौधे लगाकर लोगों के सामने उदाहरण प्रस्तुत किए जाने के बाद अब कई शैक्षणिक संगठनों, सांस्कृतिक समूहों, जन कल्याण संगठनों के अलावा अन्य समूहों ने भी पौधरोपण करने का काम शुरू कर दिया है।

हरविजय ने अप्रैल में ही फैसला किया कि वह खुद ही पेड़-पौधे लगाने का अभियान शुरू करेंगे। उन्होंने एक ट्रैक्टर के साथ ही ड्रिल करने वाली एक मशीन भी खरीद ली और मई की झुलसाती गर्मी के बीच उन्होंने छह फुट गहरे गड्ढे खोदने का काम किया।

इस दौरान हरविजय ने निजी जमीनों, स्कूल, कॉलेजों और फैक्ट्रियों के परिसरों में जाकर गढ्डे खोदे और उन्होंने इस शर्त पर यह काम किया कि लोग पेड़-पौधों की देखभाल अपने बच्चे की तरह करेंगे।

जुलाई की शुरुआत में ही मानसून की पहली बारिा के साथ ही पूरे शहर में पौधारोपण किया गया। केवल एक महीने में ही केंद्रीय हिन्दी संस्थान, सेंट पीटर कालेज के परिसर के अलावा कॉलोनियों में 20,000 से अधिक पौधे लगाए गए। कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने हरविजय के अभियान में उनका साथ दिया।

आगरा के जिलाधिकारी अमृत अभिजीत ने 'मेरा वृक्ष' नाम से एक योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति वन विभाग को 11,00 रुपये दानस्वरुप देकर 12 अगस्त को ताज नेचर पार्क में अपनों की याद में एक वृक्ष लगा सकता है।

मंडलीय वन अधिकारी पी.के.जानू ने कहा कि इन पेड़ों की देखभाल वन विभाग करेगा और संबंधित व्यक्ति को एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा वहां पर पत्थर की एक पट्टिका लगाई जाएगी जिस पर उक्त व्यक्ति का विवरण दर्ज किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+