स्तन कैंसर को आमंत्रण देती है पश्चिमी जीवनशैली !

'वर्ल्ड कैंसर रिसर्च फंड' (डब्ल्यूसीआरएफ) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों में यह चौंकाने वाली बात कही गई है। इसमें ब्रिटेन के आंकड़ों का उल्लेख है। इसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि महिलाओं के पश्चिमी जीवनशैली से प्रभावित होने और व्यायाम न करने की आदत से स्तन कैंसर के मामलों में लगातार इजाफा हुआ है।

वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार इस संस्था ने ब्रिटेन में स्तन कैंसर के कुछ आंकड़े पेश किए गए हैं। वर्ष 2008 में स्तन कैंसर के कुल एक लाख मामलों में लगभग 88 मामले ब्रिटेन के थे। दूसरी ओर गरीबी की मार झेल रहे पूर्वी अफ्रीका में यह संख्या सिर्फ 19 थी।

संस्था का कहना है कि स्तन कैंसर के मामले में बेल्जियम सबसे आगे रहा। यहां कैंसर के प्रति लाख मामलों में 109 मामले स्तन कैंसर के पाए गए। लगभग 100 मामलों के साथ फ्रांस दूसरे स्थान पर रहा। चौंकाने वाली बात यह रही कि गरीब देशों में स्तन कैंसर के मामले कम पाए गए।

डब्ल्यूसीआरएफ के अनुसार स्तन कैंसर के मामलों के संदर्भ में अमीर और निर्धन देशों के बीच यह अंतर जीवनशैली की वजह से है। ब्रिटेन में हर साल इस बीमारी के 45,000 मामले सामने आते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर महिलाएं अपनी जीवनशैली में सुधार लाएं और नियमित व्यायाम करें तो स्तन कैंसर को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

इस संस्था से जुड़े चिकित्सक रसेल थॉमसन ने कहा, "यह सच है कि ब्रिटेन की तुलना में पूर्वी अफ्रीकी देशों में स्तन कैंसर के मामले कम हैं। इसकी वजह बिंदास जीवनशैली है। जीवनशैली में बदलाव कारगार साबित हो सकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+