स्टेरॉयड लेने वाले दमा रोगियों को प्रोस्टेट कैंसर का खतरा
एक शोध में कहा गया है कि इसके अलावा जो लोग दमे के इलाज के लिए इन्हेलर या ब्रांकोडाइलेटर का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें भी प्रोस्टेट कैंसर का 36 फीसदी अधिक खतरा होता है।
इससे अलग शोध की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दमा से पीड़ित लोगों को आमतौर पर प्रोस्टेट कैंसर होने का 25 फीसदी अधिक खतरा होता है।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक सामान्य दमे की स्थिति में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा फिर भी कम होता है लेकिन जैसे ही उसके इलाज के लिए स्टेरॉयड या फिर इन्हेलर या ब्रांकोडाइलेटर का सेवन शुरू किया जाता, इसका खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
कैंसर के क्षेत्र में प्रकाशित होने वाले जर्नल 'कैंसर एपिडेमियॉलॉजी, बायोमेकर्स एंड प्रीवेंशन' में कहा गया है कि प्रोस्टेट कैंसर और दम के बीच सीधा संबंध होता है क्योंकि दोनों शरीर में संक्रमण के कारण बढ़ते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications