'कुंवारों' की तरह बीता ओबामा का सप्ताहांत
वाशिंगटन, 9 अगस्त (आईएएनएस)। पत्नी मिशेल और बेटी साशा के स्पेन में होने की वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपना सप्ताहांत दोस्तों के साथ गोल्फ और बास्केटबाल खेलकर बिताया। मजाक में कहा जा रहा है कि उनका यह सप्ताहांत 'कुंवारों' की तरह बीता।
बुधवार को ओबामा का 49वां जन्म दिन था। ये आयोजन उनके जन्मदिन समारोह के तहत हुए।
प्रथम महिला मिशेल और छोटी बेटी साशा इस दौरान स्पेन में छुट्टियां मना रही थीं, तो बड़ी बेटी मालिया शिविर में शामिल हुई। इस दौरान ओबामा शनिवार को एंड्रयु वायु सेना अड्डे पर दोस्तों के साथ गोल्फ खेलने पहुंचे।
रविवार को भी खेलों का क्रम जारी रहा। ओबामा वाशिंगटन के पास फोर्ट मैकनॉयर पहुंचे जहां उन्होंने राष्ट्रीय बास्केटबाल संघ (एनबीए) के सदस्यों लीब्रान जेम्स, ड्वाएन वाडे, ग्रांट हिल और इरविन जॉनसन के साथ बास्केटबाल का मजा उठाया।
रविवार शाम तक मिशेल ओबामा की वापसी के कार्यक्रम कर्मचारी व्हाइट हाउस में पार्टी की तैयारियों में जुटे रहे।
स्थानीय मीडिया ने लिखा है कि व्हाइट हाउस में सहायक काटी होगन के अनुसार मेन्यू में झींगा मछली को शामिल किए जाने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications