संसद ने लेह त्रासदी पर शोक जताया
बादल फटने के कारण लेह में शुक्रवार को आई बाढ़ में 150 से अधिक लोग मारे गए हैं।
लेह क्षेत्र के लोगों के साथ एकजुटता जताते हुए लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार और राज्यसभा के सभापति एम.हामिद अंसारी ने बाढ़ से हुए नुकसान को दुखद और त्रासद बताया।
संसद को सूचित किया गया कि राहत कार्य युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे हैं।
मृतकों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते हुए दोनों सदनों के सदस्यों ने मौन रखा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications