भारतीय वायलिन वादक की त्रिनिदाद और टोबैगो में प्रस्तुति
पोर्ट-ऑफ-स्पेन, 9 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय वायलिन वादक कला रामनाथ ने यहां दर्शकों से खचाखच भरे हुए हॉल में शानदार प्रस्तुति दी। 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस से पहले यह प्रस्तुति दी गई है।
रामनाथ ने शनिवार की रात क्वींस हॉल में आयोजित शो में अपनी वादन कुशलता का परिचय दिया।
समारोह के दौरान विदेश मंत्री सूरजरत्न रामबचन, सामुदायिक विकास मंत्री निजाम बक्श, सीनेटर सुभाष और विद्यारामखेलावन मौजूद थे।
भारतीय उच्चायुक्त मलय मिश्रा का कहना है कि 15 अगस्त को भारतीय स्वतंत्रता दिवस की 63वीं वर्षगांठ से पूर्व रामनाथ की प्रस्तुति हुई थी।
भारतीय उच्चायोग, महात्मा गांधी सांस्कृतिक सहयोग संस्थान, क्वींस हॉल और बैंक ऑफ बड़ौदा ने संयुक्त रूप से यह आयोजन किया था।
रामनाथ ने लगातार 75 मिनट तक प्रस्तुति दी जिसे देखकर दर्शक अविभूत थे।
रामनाथ हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत परंपरा के मेवाती घराने से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने पिछले 15 वर्षो के दौरान पांच महाद्वीपों में प्रस्तुतियां दी हैं और वह भारत व विदेशों में कई पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं।
उन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'ब्लड डायमंड' में संगीत दिया था।
त्रिनिदाद और टोबैगो की आबादी 13 लाख है। इसमें से 44 प्रतिशत लोग भारतीय मूल के हैं, उनके पूर्वज 1845 से 1917 के बीच उत्तर प्रदेश और बिहार से यहां आकर बस गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications