मप्र में मुहिम, 91 वाहन जब्त
वन मंत्री सरताज सिंह ने स्वीकार किया है कि प्रदेश में जंगल माफिया सक्रिय है। इसीलिए वन विभाग ने इन माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रखा है। जंगल मे आरा मशीन भी लगी हुई है और इस बात का खुलासा तब हुआ जब पिछले दिनों वन विभाग के दल ने बैतूल जिले के जंगल में बंकर में चल रही इस मशीन को पकड़ा था।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार वन विभाग ने 16 वन क्षेत्रों में छापामारी के अभियान के दौरान भोपाल में 16, बालाघाट व बैतूल में आठ-आठ, छतरपुर में पांच, छिंदवाड़ा में सात, ग्वालियर में चार, इंदौर में पांच, खंडवा में सात, रीवा में 10 और सागर में 11 प्रकरण दर्ज किए। साथ ही बस, ट्रक, जेसीबी मशीन, मोटर साइकिल से लेकर साइकिल तक कुल 91 वाहन जब्त किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications