छत्तीसगढ़ में किसान ने खुदकुशी की
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि बस्तर क्षेत्र के कांकेर जिले के पंवार गांव में 50 वर्षीय खोखन मंडल का शव रविवार को अपने खेत में एक पेड़ से लटका पाया गया। किसान ने पिछले दिनों एक लाख रुपये का कर्ज लेकर धान की रोपाई की थी जो भारी बारिश की वजह से बर्बाद हो गया था।
राज्य के बस्तर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण कई गांव जलमग्न हो गए थे जिससे खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा।
उप प्रभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम)अरविंद एक्का ने कांकेर में पत्रकारों को बताया,"किसान फसल नष्ट होने के कारण बहुत परेशान था। इस सदमे से वह उबर नहीं पा रहा था। वह पहले से ही कर्ज में था और उसे इस बार धान की फसल से काफी उम्मीदे थीं। पिछले सप्ताह भारी बारिश के कारण धान की फसल नष्ट हो गई थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications