गिलानी वार्ता में शामिल हों तो खुशी होगी: चिदंबरम
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बिगड़े हालातों को सुधारने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होने कहा कि यदि कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी वार्ता में शामिल होते हैं तो 'बहुत खुशी' होगी।
चिदंबरम ने कश्मीर के राजनीतिक हालात पर संसद की एक सर्वदलीय बैठक बुलाने की इच्छा भी जाहिर की। चिदंबरम ने राज्यसभा में बताया कि अगले सप्ताह राज्य का एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री से मिलने वाला है। चिदंबरम ने कहा कि सरकार 'बंद बातचीत' को दोबारा शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है।
चिदंबरम ने कहा, "तात्कालिक काम कानून एवं व्यवस्था की बहाली है.. हमें जम्मू एवं कश्मीर की गलियों में जारी हिंसा को हर हाल में खत्म करना है।" उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों से जारी हिंसा के दौरान सुरक्षा बलों की गोलीबारी से कश्मीर में 50 प्रदर्शनकारी मारे जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications