नया फतवा: मंगेतर से फोन पर बात करना पाप
देवबंद। यदि कोई मुस्लिम लड़की या लड़का सगाई के बाद अपने मंगेतर से फोन पर भी बात करता है, तो वो इस्लाम की नज़र में पाप है। मुस्लिम संगठन दारूल उलूम देवबंद ने यह नया फतवा गुरुवार को जारी किया।
दारूल उलूम की वेबसाइट पर निकाह संबंधी मामलों में एक प्रश्न के जवाब के बाद यह फतवा जारी किया गया। फतवे में कहा गया है कि सगाई के बाद कोई भी मुस्लिम अपने मंगेतर से बिना किसी वैध कारण के फोन पर बात नहीं कर सकता।
फतवे में कहा गया है कि अभिभावकों द्वारा अनुमति के बावजूद भी फोन पर बात करना प्रतिबंधित है। यदि कोई अभिभावक इस प्रकार की अनुमति देते हैं, तो वो इस्लाम के खिलाफ है, क्योंकि निकाह अजनबी से होता है और विवाह से पहले अजनबी से फोन पर बात करना गलत है। दूसरी बात अभिभावक को अनुमति देने का भी अधिकार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications