लक्ष्मणझूला के पास नहा रहे तीन कांवड़िए बहे
ऋषिकेश। ऋषिकेश स्थित लक्ष्मणझूला के पास गंगा नदी में बुधवार को नहा रहे पांच कांवड़िए तेज बहाव में बह गए। इनमें से दो को गोताखोरों ने बचा लिया लेकिन तीन का कोई पता नहीं चल पाया।
लक्ष्मणझूला थाने के प्रभारी ने बताया, "दोपहर में पांचों युवक लक्ष्मणझूला के पास गंगा नदी में नहा रहे थे। नहाने के दौरान वे पानी के तेज बहाव की चपेट में आए गए।" उन्होंने कहा, "पांच में दो को तो बचा लिया गया लेकिन तीन का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। तलाशी अभियान देर शाम तक चलाया गया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। गोताखोर भी उन्हे ढूंढने की कोशिश कर रहे थे।"
लापता हुए युवकों में 20 साल का अजीत कुमार और 22 साल का सतीश कुमार राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले हैं जबकि 17 साल का किशोर नीरज कुमार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications