सरकार ने आम लोगों को धोखा दिया: भाजपा

सरकार ने आम लोगों को धोखा दिया: भाजपा

लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने मंगलवार को महंगाई पर बहस की शुरुआत करते हुए आरोप लगाया कि महंगाई और लगातार ईंधन के दाम बढ़ा कर सरकार ने आम आदमी के साथ धोखा किया है.

सुषमा स्वराज ने कहा कि कैरोसीन, रसोई गैस और पेट्रोल के बढ़ते दामों ने मध्यमवर्ग और निम्न मध्यमवर्ग को सबसे ज़्यादा सताया है.

कृषि एवं खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्री शरद पवार पर निशाना साधते हुए स्वराज ने कहा कि एक तरफ ग़रीब आदमी भूखों मर रहा है और दूसरी तरफ लाखों टन अनाज गोदामों में सड़ रहा है.

स्वराज ने कहा, "विपक्ष के तौर पर देखा जाए तो मौजूदा सरकार की अलोकप्रियता हमारे लिए फ़ायदेमंद है. लेकिन फ़ायदा और नुकसान व्यापार की भाषा है. हम उस जनता के हित के लिए बोल रहे हैं जिसने हमनें यहां चुन कर भेजा है."

स्वराज ने कहा, "हमारा मक़सद महंगाई के मुद्दे पर सदन को बांटना नहीं है. सरकार के सहयोगी दल ख़ुद महंगाई के मुद्दे पर सरकार के ख़िलाफ़ बोल रहे हैं."

पेट्रोल के बढ़ते दामों पर सोनिया गांधी की सफ़ाई का हवाला देते हुए विपक्ष की नेता ने कहा, “सोनिया गांधी का मानना है कि आम आदमी के लिए चलाई जा रही समाज कल्याण योजनाओं में पैसा देने के लिए पेट्रोल के दाम बढ़ाना ज़रूरी हो गया था. मैं ये उनसे कहना चाहती हूं कि बढ़ती महंगाई के बीच आज हम ज़िंदा बच पाएंगे तभी कल की सुबह देखेंगे.''

अमरीका, नेपाल और पाकिस्तान में पेट्रोलियम पदार्थों पर लगे कर का हवाला देते हुए स्वराज ने कहा कि भारत में पेट्रोलियम पदार्थों पर लगे कर दुनिया भर में सबसे ज़्यादा हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+