क्यूबा नियंत्रण कम करने को तैयार

ख़बरें हैं कि क्यूबा की अर्थव्यवस्था मुश्किल में है. राउल कास्त्रो ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में सरकारी नियंत्रण कम होगा और लोगों को अपने काम धंधे शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.
उनका कहना था कि सरकार पर वेतन के भारी बोझ को कम किया जाएगा. क्यूबा की नेशनल एसेंबली में राउल कास्त्रो ने स्पष्ट किया कि समाजवादी व्यवस्था को कई विकल्प नहीं है.
उनका कहना था कि उन्हें इस बात का पता है कि क्यूबा के लोग चाहते हैं कि देश को आर्थिक संकट से बाहर निकाला जाए. उन्होंने घोषणा की कुछ लघु उद्योगों के लिए ज़रूरी लाइसेंस व्यवस्था समाप्त की जाएगी और उन्हें लोगों को काम पर रखने की अनुमति दी जाएगी.
उल्लेखनीय है कि अब राउल कास्त्रो सत्ता पर अपनी पकड़ नज़र आ रहे हैं. सत्ता में लगभग 50 साल रहने के बाद जुलाई, 2006 में फ़िदेल कास्त्रो ने सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लिया था और उन्होंने क्यूबा की सत्ता अपने भाई राउल को सौंप दी थी.
फ़िदेल कास्त्रो काफ़ी समय से बीमार चल रहे थे. राउल कास्त्रो देश के रक्षा मंत्री रहे हैं और वो 1953 में क्रांति की शुरूआत से ही अपने भाई फ़िदेल कास्त्रो के साथ हैं.












Click it and Unblock the Notifications