खाप ने की सरोगेसी, समलैंगिकता पर प्रतिबंध की मांग
रोहतक। हरियाणा की खाप पंचायतों ने एक जुट होकर सरकार से सरोगेसी यानी किराए की कोख में बच्चे के जन्म और समलैंगिकता पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इससे पहले हिंदू मैरेज अधिनियम के तहत खाप ने समान गोत्र में शादी पर प्रतिबंध की मांग की थी।
मेहम में रविवार को पांच घंटे तक चली खाप की बैठक में यह फैसला किया गया कि खाप पंचायत अब सरोगेसी और समलैंगिकता का खुलकर विरोध करेंगी। इसके अलावा खाप पंचायतों को लोक अदालत का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई गई।
गौरतलब है कि हाल ही में ऑनर किलिंग यानी इज्जत के नाम पर हत्या को सही ठहराए जाने के बाद खाप पंचायत सुर्खियों में आयी थीं। खाप पंचायत अपनी नकारात्मक शैली के लिए ज्यादा जानी जाती हैं। खाप ने पिछले साल 21 दिसंबर को समान गोत्र में शादियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन व बंद भी किया था।












Click it and Unblock the Notifications