दरोगा ने खाने बनाने वाली की बेटी को छेड़ा
अलीगढ़। कुछ पुलिसवालों ने अपनी नीच हरकतों से वर्दी को इतना दागदार कर दिया है कि पुलिसिया वर्दी अब भरोसे के काबिल नहीं रही। अपनी वर्दी को जगह-जगह नीलाम करने वाले पुलिसवालों के किस्से अब रोज की बात बन चुके हैं।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के एक दरोगा अशोक कुमार पर 11 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से दरोगा फरार है। उसे निलंबित कर दिया गया है। अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी दरोगा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों के लिए खाना बनाने वाली महिला की 11 साल की बेटी को अपने सरकारी आवास में बुलाकर छेड़खानी की। किशोरी ने जब शोर मचाया तब उसकी मां व अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। पीड़िता जब तक अपनी आपबीती सुनाती तब तक आरोपी दरोगा मौके से फरार हो गया।












Click it and Unblock the Notifications