क्लिंटन की बेटी की शादी और ओबामा को निमंत्रण नहीं!
वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और अमेरिका की वर्तमान विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की बेटी चेल्सी की शादी हो और बराक ओबामा को निमंत्रण ना दिया जाए तो ये अचंभे वाली बात तो है ही। उल्लेखनीय है कि चेल्सी का विवाह निवेश बैंकर मार्क मेजविंस्की से होने वाला है।
खबर यूं है कि चेल्सी का विवाह इस शनिवार को हो रहा है और अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को अब तक ना तो निमंत्रण नहीं दिया गया है और ना आगे दिये जाने की कोई संभावना दिख रही है। अब ऐसे में अमेरिकी मीडिया भला बराक ओबामा को छेड़ना कैसे भूलेगी, सो ओबामा से बुधवार को एक टीवी शो में ये सवाल पूछ लिया गया।
ओबामा ने टीवी चैनल एबीसी के कार्यक्रम 'द व्यू' में माना कि उन्हें बिल और हिलेरी क्लिंटन की बेटी के विवाह का निमंत्रण नहीं मिला है। राष्ट्रपति ने कहा, "मुझे विवाह में नहीं निमंत्रित किया गया क्योंकि मेरे विचार से हिलेरी और बिल इस समारोह का केंद्र चेल्सी और उसके भावी पति को ही बनाना चाहते हैं।" लेकिन लगता है कि बराक ओबामा खुद भी इसी अचंभे में हैं और इस बात को मजाकिया अंदाज में टालना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने मजाकिया अंदाज में उन्होने कहा, "आप नहीं चाहेंगे कि एक विवाह समारोह में दो राष्ट्रपति हों। सभी मेहमानों को मेटल डिटेक्टर से गुजरना पड़े और सभी उपहारों को खोला जाए।"
खैर ऐसा नहीं है कि इस विवाह समारोह में ना पूछे जाने वालों में ओबामा ही शामिल हैं। बल्कि इस शादी में अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति अल गोर, मशहूर हस्तियों बारबरा स्ट्राइसेंड, स्टीवन स्पीलबर्ग और टेड टर्नर को भी आमंत्रित नहीं किया गया। 'न्यूयार्क डेली न्यूज' के अनुसार मैनहट्टन ने करीब 90 मील दूर एक निजी परिसर में होने वाले विवाह पर 30 लाख से 50 डॉलर खर्च होने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications