नई विश्व विरासत सूची के लिए यूनेस्को की बैठक
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की बैठक 10 दिन तक चलेगी। इस दौरान विश्व विरासत सूची में कुछ स्थल निचले स्थान पर पहुंच सकते हैं।
समिति इस साल 32 ताजा नामांकनों पर विचार-विमर्श करेगी। इनमें छह प्राकृतिक स्थलों, 24 सांस्कृतिक केंद्रों और दो प्राकृतिक व सांस्कृतिक दोनों ही प्रकार के स्थल चुने जाएंगे।
जिन प्राकृतिक स्थलों का नामांकन हुआ है उनमें बुल्गारिया का पिरिन नेशनल पार्क, फ्रांस का रीयूनियन आइजलैंड, रूस का पूटोराना प्लेटाऊ, तजाकिस्तान का ताजिक नेशनल पार्क और पामेर के पहाड़ शामिल हैं।
समिति शहरी विकास, पर्यटन कुप्रबंधन, युद्ध या प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान के खतरे वाले सूची के 31 स्थलों के संरक्षण की भी समीक्षा करेगी।
वर्ष 2009 में यूनेस्को ने विश्व विरासत सूची में 13 नए स्थलों को शामिल किया था। अब इन स्थलों की कुल संख्या 890 है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications