कॉन्गो में भारतीय पायलट अगवा

ये घटना कॉन्गो खनन क्षेत्र उत्तरी किवू की है. कोगों की सेना के जनरल बैगवा डिउडोन अमुली ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया है कि रवांडा के हुतु विद्रोहियों ने हवाई अड्डे पर खड़े एक जहाज पर हमला किया है.
जनरल के मुताबिक विद्रोहियों ने भारतीय पायलट और जहाज़ में रखे धन को अपने कब्ज़े में ले लिया है. जनरल अमुली ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, “विद्रोहियों ने ये हमला माई माई शेका नाम के स्थानीय मिलिशिया की सहायता से किया और वे हवाई पट्टी पर खड़े विमान भारतीय सहायक पायलट और क़रीब साठ हज़ार डॉलर लेकर भाग गए."
कॉन्गो में सेना अब उन विद्रोहियों को जंगल में ढूंढ रही है. संवाददाताओं का कहना है कि वालिकाले हवाई पट्टी का प्रयोग स्थानीय टिन अयस्क की खानों के खनिज को निर्यात के लिए किया जाता है.












Click it and Unblock the Notifications