नंदी के हमलावर पर सपा मेहरबान : मायावती

लखनऊ । यूपी की सीएम मायावती ने शनिवार को लखनऊ में सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के संस्थागत वित्त मंत्री नंद गोपाल नंदी पर हमला करवाने वाले दिलीप मिश्रा पर सपा मेहरबान है। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने आरोप लगाया है कि राज्य के संस्थागत वित्त मंत्री नंद गोपाल नंदी पर हमले के मुख्य आरोपी दिलीप मिश्रा को समाजवादी पार्टी (सपा) का संरक्षण प्राप्त है।

मायावती ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि मिश्रा ने ही नंदी पर हमले की साजिश रची थी और उसे सपा का पूरा संरक्षण प्राप्त है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मिश्रा की चार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली गई है।

इससे पहले कृपाशंकर पांडे एवं राजेश पायलट नाम के दोनों आरोपियों को पुलिस ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें 28 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुपचुप तरीके से गुरुवार देर रात अदालत में पेश किया था।

सपा का गुंडाराज

उल्लेखनीय है कि 12 जुलाई को इलाहाबाद के मुट्ठीगंज इलाके में स्थित नंदी के आवास के बाहर विस्फोट किया गया था। हमला उस समय किया गया था जब मंत्री घर से बाहर निकलकर पास के मंदिर में जा रहे थे। इस हमले में राकेश मालवीय नाम के एक शख्स की मौत हो गई थी जबकि मंत्री व चार अन्य घायल हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+