मप्र में होगी एक लाख शिक्षकों की भर्ती
भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी जल्दी ही दूर हो जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार एक लाख शिक्षकों को भर्ती की तैयारी कर रही है। राज्य के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "सरकार हर कीमत पर शिक्षा को ऊंचाई देने की राह पर आगे बढ़ चुकी है और इसी के चलते स्कूलों में शिक्षकों की कमी नही रहने दी जाएगी। आने वाले समय में प्रदेश में एक लाख से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।"
एक लाख शिक्षकों की भर्ती
मुख्यमंत्री ने आम लोगों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करें। मुख्यमंत्री चौहान ने महिलाओं के 'स्वसहायता समूह सम्मेलन' में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हितों में चलाई जा रही योजनाओं का हवाला दिया और कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही कई योजनाएं अंजाम तक पहुंच चुकी है।
उन्होंने कहा कि पंचायतों और नगरीय निकायों में उनके लिए 50 प्रतिशत स्थान सुरक्षित किए गए है। महिलाएं आर्थिक तौर पर मजबूत हों इसके लिए किसानों को कम ब्याज पर ऋण की तर्ज पर महिलाओं के स्वसहायता समूह को भी यही सुविधा दिलाई जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications