पंजाब, हरियाणा में बाढ़ से अब तक 40 मौतें

चण्डीगढ़। पंजाब और हरियाणा में घग्‍गर नदी का कहर जारी है। लगातार हो रही बारिश से ऊनाई नदी के कारण पंजाब और हरियाणा के कई और इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। दोनों राज्‍यों में बाढ़ से मरने वालों की संख्‍या बढ़ कर 40 हो गई है, जिसमें पंजाब में 25 व हरियाणा से 15 लोगों के मारे जाने की खबरें हैं।

पंजाब के सरदूलगढ़ में बाढ़ से स्थिति और भी ज्‍यादा भयावह हो गई है। कई और गांव डूब गए हैं। सेना और अर्धसैनिक बलों के जवान राहत कार्यो में जिला प्रशासन की मदद कर रहे हैं। मानसा के उप-आयुक्त कुमार राहुल के मुताबिक सरदूलगढ़ इलाके में 9,000 एकड़ जमीन पर फसल नष्ट हो गई है और कई गांव पानी में डूबे हैं। इससे जिले में 19,452 घर बर्बाद हो गए हैं।

क्लिक करें- बाढ़ से जुड़ी खबरें

गुरुवार के बाद से अब तक पांच गांव मीरपुर कला, मीरपुर खुर्द, भगवानपुर हिंगनान, अलीपुर और बर्न में पानी भर गया है। कई इलाकों में जलस्तर में कमी आई है लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। बाढ़ पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए हम चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।"

पंजाब के दूसरे जिलों में हालांकि स्थिति कुछ बेहतर हुई है और कई जिलों में किसानों ने फसलों की दोबारा बुआई करना शुरू कर दिया है। बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में बताते हुए पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा, "बाढ़ के कारण पंजाब के विभिन्न जिलों में 3.25 लाख एकड़ जमीन पर फसल खराब हुई है। इसके कारण कुल 480 करोड़ रुपये की फसलों का नुकसान हुआ है। बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर सड़कें टूट गई हैं इनके पुननिर्माण पर 1,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

उधर हरियाणा में सिरसा जिले में करीब 9 गांवों के 14 हजार लोगों को सेना के जवानों ने सुरक्षित स्‍थान पर पहुंचाया। लोगों को खाने-पीने की चीजें मुहैया करायी जा रही हैं। यहां तमाम स्‍वयंसेवी लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। घग्‍गर नदी के तटबंधों की निगरानी भी की जा रही है। दो दिन पहले एक और तटबंध में दरार से इलाके में हड़कंप मच गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+