शराबी CRPF जवान ने 6 साथियों को भूना
रांची। कहते हैं शराब अच्छे-अच्छों का दिमाग खराब कर देती है और नशा बुद्धि खराब। इसकी जीता जागती तस्वीर दिखी झारखण्ड के सरायकेला जिले में जहां के एक सुरक्षा शिविर में शुक्रवार देर रात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नशे में धुत्त एक कांस्टेबल ने अंधाधुंध गोलियां बरसाते हुए एक सहायक कमांडेंट सहित अपने छह साथियों की हत्या कर दी। कुचई सीआरपीएफ शिविर में मौजूद अन्य जवानों ने कांस्टेबल को भी गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई ।
सरायकेला के कुचई में सीआरपीएफ शिविर में शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे हरपिंदर सिंह ने अपनी स्वचालित राइफल से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एक सहायक कमांडेंट बिशौ सिंह सहित छह जवानों की मौत हो गई। गोलीबारी में एक उप निरीक्षक भी घायल हो गया है जिसे जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पढ़े : दिल्ली में पुलिसकर्मी ने आत्महत्या की
पुलिस के अनुसार सरायकेला के कुचई ब्लॉक के शिविर में सीआरपीएफ की 196 बटालियन को ठहराया गया था। राज्य का यह हिस्सा नक्सल प्रभावित इलाकों में से एक है। सिंह ने गोलीबारी क्यों की, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications