पटना में पादरी को गोली मारी
पटना।
पटना में मोकामा के एक कैथोलिक गिरजाघर के परिसर में स्थित आवास में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने एक पादरी को गोली मार दी। जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात नकाबपोश हथियारबंद हमलावर गिरजाघर के अंदर घुस गए और पादरी माइकल इग्नोसिस को गोली मार दी। हमलावरों की संख्या तीन बताई जा रही है। id="toptextpromo">पुलिस
ने बताया कि घायल पादरी को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले की एक प्राथमिकी थाने में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
बताया कि पादरी तमिलनाडु के रहने वाले बताए जाते हैं। बिहार के ना होने के कारण स्थानीय इसाई धर्मावलंबियों का एक गुट उनका विरोध कर रहा था। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।











Click it and Unblock the Notifications