इशरत जहां मामले में अंतरिम जांच रिपोर्ट पेश
एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में स्वीकार किया वह एक से 20 जून, 2004 की अवधि में संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं पीड़ितों के टेलीफोन और मोबाइल रिकार्ड का ब्योरा जुटाने में कामयाब नहीं हो सकी, क्योंकि मामला काफी पुराना है और रिकार्ड उपलब्ध नहीं हैं।
उल्लेखनीय है कि पुलिस की गोली से हुई चार लोगों की मौत के मामले की दोबारा जांच के लिए उच्च न्यायालय ने पिछले वर्ष 13 अगस्त को पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक प्रमोद कुमार के नेतृत्व वाली विशेष जांच टीम गठित की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications