संदिग्ध नक्सलियों ने 3 की हत्या की
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ये घटनाएं गुरुवार रात में हुईं। संदिग्ध नक्सलियों ने बंकुरा जिले के सिमलीपाल के नजदीक नेमैपुर गांव में माकपा के क्षेत्रीय समिति के सदस्य निर्मल सोरेन की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं पश्चिमी मिदनापुर जिले के झारग्राम के समीप बंदगोरा में स्थानीय व्यापारी कार्तिक चलक की हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध नक्सलियों ने झारग्राम के नजदीक पुकूरिया गांव में एक अन्य माकपा समर्थक पिजुस कांती महतो की भी हत्या कर दी है।
बंकुरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीसराम झझरिया ने बताया,"नक्सली गुरुवार रात में सोरेन को उसके घर से घसीट कर ले गए थे। नेमैपुर गांव के समीप एक सड़क के किनारे शुक्रवार सुबह उसकी लाश मिली।"
पुलिस को कार्तिक की हत्या के पीछे भी नक्सलियों के हाथ होने का शक है जबकि उसके परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या जमीन के विवाद के चलते हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications