झारखंड में ग्रामीणों ने दो नक्सली मार गिराए (लीड-1)
झारखंड जन संघर्ष मुक्ति मोर्चा के पांच माओवादी गुरुवार को यहां से 130 किलोमीटर दूर स्थित जालिम गांव में ग्रामीणों से पैसे की मांग करने पहुंचे थे।
पुलिस ने कहा कि नक्सलियों ने कुछ लोगों से मारपीट की जिससे ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने नक्सलियों पर पथराव शुरू कर दिया और दो नक्सलियों को लोहे की रॉड और लाठियों से पीटकर मार डाला।
पुलिस ने कहा कि तीन नक्सली इस घटना के दौरान भागने में कामयाब रहे लेकिन दो की मौत हो गई। दोनों की पहचान तूपू सिंह और मुमताज मियां के रूप में हुई है।
शुक्रवार सुबह इस गांव में पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications