रूस में झगड़ने वाले प्रेमियों के लिए चौक
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार चौक पर बीच में एक बेंच रखी गई है जिसकी बनावट ऐसी है कि जोड़े फिसलकर बेंच के बीचों-बीच आ जाएं और एक-दूसरे को चुमने और आपसी सुलह करने के लिए बाध्य हो जाएं।
इस वर्गाकार चौक पर फूलों से सुसज्जित विस्तर लगे हुए हैं जहां प्रेमी जोड़ें खुद भी फूल लगा सकते हैं और वहां एक पेड़ पर प्यार की प्रतीक माने जानी वाली एक चिड़िया का घोसला है। प्रेमी यहां सिक्का उछाल कर अच्छे भाग्य और बेहतर परिवार बसाने की कामना कर सकते हैं।
स्थानीय निवासी भी प्यार और शादी के प्रतीक माने जाने वाले पेटर और फेवरोनिया चौक पर सिक्का उछालते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications