शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 46 अंक बढ़ा (राउंडअप)
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 17,980.27 अंक के उच्च और 17,892.16 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया। वहीं निफ्टी ने दिन के कारोबार में 5,401.35 अंक के उच्च और 5,374.40 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 32.70 अंक (0.44 प्रतिशत) बढ़कर 7,397.78 पर बंद हुआ वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 62.22 अंक (0.66 प्रतिशत) की तेजी के साथ 9,443.41 पर बंद हुआ।
बीएसई पर सूचना प्रौद्योगिकी (1.85 प्रतिशत) और तकनीकी क्षेत्र (1.50) के सूचकांक एक फीसदी से ज्यादा बढ़कर बंद हुए। बैंकिंग (0.81 प्रतिशत), एफएमसीजी (0.48 प्रतिशत), और रियल्टी (0.43 प्रतिशत) क्षेत्र के सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई।
वहीं तेल एवं गैस (-0.37 प्रतिशत), धातु (-0.19 प्रतिशत) और ऊर्जा (-0.13 प्रतिशत) सूचकांकों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा ऑटोमोबाइल्स सूचकांक भी हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ।
सेंसेक्स में टीसीए (6.16 प्रतिशत), टाटा मोटर्स (2.65 प्रतिशत) और आईसीआईसीआई बैंक (2.32 प्रतिशत) सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले शेयर रहे। रिलायंस कम्युनिकेशन (1.93 प्रतिशत), ओएनजीसी (1.32 प्रतिशत) और जयप्रकाश एसोशिएट्स (1.28) में भी अच्छी तेजी दर्ज की गई।
महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा (-2.06 प्रतिशत), एचडीएफसी बैंक (-1.24 प्रतिशत) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (-0.93 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे। एचडीएफसी, जिंदल स्टील और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज भी गिरावट के साथ बंद हुए।
बीएसई पर टीसीएस, आईएफसीआई और टाटा मोटर्स सबसे ज्यादा कारोबार करने वाले शेयर रहे।
बीएसई पर 1,604 शेयरों में तेजी और 1,310 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई जबकि 126 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications