कुरैशी विदेश मंत्री के पद के लायक नहीं : यशवंत सिन्हा
पाकिस्मान समर्थित आतंकवाद के चलते लंबे गतिरोध के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुई वार्ता के एक दिन बाद सिन्हा ने कहा, "बातचीत असफल रही।"
मुंबई हमलों के संदिग्ध मास्टरमाइंड सईद के खिलाफ कार्रवाई पर पाकिस्तान की हिचकिचाहट पर सिन्हा ने कहा, "मैं शर्त लगा सकता हूं कि पाकिस्तान हाफिज सईद को कभी नहीं पकड़ेगा क्योंकि वह आईएसआई का हिस्सा है।"
सिन्हा ने कुरैशी की मीडिया के सामने शुक्रवार को इस्लामाबाद में दी गई टिप्पणियों को लेकर कड़ी आलोचना की। कुरैशी ने आरोप लगाया है कि भारत चयनात्मक होकर आतंकवाद को ही केंद्र में रखता है। उन्होंने कहा कि भारतीय विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा गुरुवार रात वार्ता के दौरान दिल्ली से फोन पर हिदायतें ले रहे थे।
पाकिस्तानी विदेश मंत्री द्वारा भारतीय विदेश मंत्री पर निजी टिप्पणियों को लेकर नाराज सिन्हा ने कहा, "कुरैशी विदेश मंत्री बनने लायक नहीं हैं यहां तक कि उन्हें राजनयिक मिशन में एक दूसरा सचिव भी नहीं होना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। मुझे पूरा विश्वास है कि उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की जानकारी के बिना ऐसा नहीं किया होगा।"
उन्होंने कहा कि बातचीत को आगे बढ़ाने का कोई बिंदु नहीं है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पाकिस्तानी मीडिया से चर्चा में कुरैशी ने जम्मू एवं कश्मीर पर कट्टरपंथी दृष्टिकोण कायम रखा और भारत पर मानवाधिकार उल्लंघन व आतंकवाद को लेकर चयनात्मक होने का आरोप लगाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications