विदेश मंत्री एसएम कृष्णा पाकिस्तान पहुंचे

उनके साथ विदेश सचिव निरुपमा राव और विदेश मंत्रालय के अन्य शीर्ष अधिकारी भी हैं। कृष्णा पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ गुरुवार को व्यापक द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने आपसी तनाव को कम करने के लिए इस प्रकार की बैठकों का फैसला किया था।
पढ़ें: कश्मीर और आतंकवाद मुख्य मुद्दे
सार्वजनिक तौर पर दोनों देश वार्ता को लेकर आशावादी हैं। कृष्णा का स्वागत करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कहा है, "स्थगित वार्ता को बहाल करने की इच्छा दोनों देशों के लिए लाभदायक है क्योंकि पूरे क्षेत्र में विकास और समृद्धि को बढ़ाने के लिए शांति और स्थिरता ही एकमात्र रास्ता है।"
कुरैशी के अलावा कृष्णा प्रधानमंत्री गिलानी और सेना प्रमुख जनरल परवेज अशफाक कयानी से भी मिलेंगे, जिनको आम तौर पर पाकिस्तान की सत्ता का वास्तविक केंद्र माना जाता है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को कृष्णा और मंत्रिमंडल के विशिष्ट सदस्यों-केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम और रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी से मुलाकात कर पाकिस्तान को दिए जा सकने वाले प्रस्ताव पर विचार किया।
भारतीय अधिकारियों का मानना है कि इस समय यदि विवादास्पद मुद्दों को एक तरफ रख दिया जाए तो संबंधों में काफी अधिक प्रगति की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications