क्लोरीन रिसाव में बीमारों की संख्या 100, 20 गंभीर
सर जे. जे. अस्पताल के डीन टी.पी. लाहाणे ने आईएएनएस को बताया, "सात लोगों की हालत नाजुक है जबकि बाकी लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी मामूली समस्याएं हैं। अब तक किसी की मृत्यु नहीं हुई है।" अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गैस का रिसाव तड़के लगभग चार बजे महसूस किया गया। इसकी चपेट में आने वालों की आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ और उल्टी की शिकायत पाई गई।
क्लोरीन रिसाव
घटनास्थल के निकट एल.बी.एस. कॉलेज भी है। इस वजह से इसकी चपेट में छात्र भी आ गए।एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती कदम के रूप में गैस के सिलिंडरों पर पानी की बौछार की गई। इस स्थिति से निपटने के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया है।ऐहतियात के तौर पर पुलिस ने यहां मौजूद करीब 500 लोगों को इलाके को खाली करने का आदेश जारी किया है।
घायलों में छात्रों की तादात ज्यादा
सर जे. जे. अस्पताल में भर्ती 14 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी भी दे दी गई। बाकी लोगों में ज्यादातर की हालत स्थिर है।एमपीटी के अधिकारियों ने बताया कि कुछ पुराने गैस सिलेंडरों से ये गैस लीक हुई है जिन्हें कस्टम के अधिकारियों ने जब्त कर लिया था।गैस के प्रभाव को बेअसर करने के लिए अधिकारी कास्टिक सोडा हासिल करने में जुटे हैं।
गैस लीक से उत्पन्न स्थिति पर राज्य प्रशासन नजर बनाए हुए है क्योंकि यह घटना दक्षिण मुंबई के उच्च सुरक्षा वाले बंदगाह के क्षेत्र में हुई है।













Click it and Unblock the Notifications