पंजाब-हरियाणा के दर्जनों गांवो को लील गई बाढ़

चण्डीगढ़। घग्गर नदी के तटबंध में दरार के कारण हरियाणा के सिरसा और फतेहाबाद जिलों में काफी अधिक कृषि भूमि पानी में डूब गई है। दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बहरहाल, पंजाब में बाढ़ का पानी घटना शुरू हो गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सिरसा जिले में घग्गर नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, इससे कई गांवों को खतरा पैदा हो गया है। मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा मंगलवार को सिरसा और फतेहाबाद जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाले हैं।

हुड्डा का दौरा

हरियाणा के मुख्य सचिव (आपदा प्रबंधन) नरेश गुलाटी ने आईएएनएस से कहा, "सिरसा में घग्गर के तटबंधों की दरारों को भरने के लिए सेना बुलाई गई है। हमने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रबंध किए हैं।" राज्य के अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, फतेहाबाद और सिरसा जिले पिछले कुछ दिनों में बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।गुलाटी ने कहा कि सभी उपायुक्तों को एहतियाती उपाय करने का निर्देश दिया गया है क्योंकि भारी वर्षा की आशंका है।

सेना बुलाई गई

अधिकारियों के अनुसार पंजाब और हरियाणा में अब तक बाढ़ से 33 लोगों की मौत हो चुकी है।पंजाब के मुख्य अभियंता (सिंचाई) अमरजीत सिंह दुल्लत ने मंगलवार को आईएएनएस से कहा, "पंजाब के अधिकांश इलाकों में जलस्तर घटने लगा है। घग्गर के तटबंधों में किसी नई दरार की सूचना नहीं है लेकिन हम स्थिति पर बराबर नजर रखे हुए हैं।" मौसम विभाग के अधिकारियों ने बुधवार तक पंजाब के अधिकांश और हरियाणा के कुछ इलाकों में भारी वर्षा की संभावना प्रकट की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+