उत्तर प्रदेश : मंत्री पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार में संस्थागत वित्त मंत्री नंद गोपाल नंदी को निशाना बनाकर सोमवार को इलाहाबाद के मुट्ठीगंज में उनके आवास के बाहर बम विस्फोट किया गया। हमले में मंत्री और उनका एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गये। उनको जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया। उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) बृजलाल ने बताया कि मंत्री अपने घर के पास स्थित शिव मंदिर जा रहे थे, तभी पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल में विस्फोट हुआ।
बृजलाल ने बताया कि घटनास्थल पर दो मोटरसाइकिलें और दो मोपेड क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली हैं। आशंका है कि इनमें से ही किसी एक वाहन में विस्फोट हुआ है। उन्होंने कहा कि हमले के कारणों और हमलावरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य के पुलिस महानिदेशक करमवीर सिंह इलाहाबाद रवाना हो गए। अपुष्ट खबरों के अनुसार हमले में चार लोग घायल हुए हैं लेकिन पुलिस ने केवल मंत्री और उनके सुरक्षाकर्मी के घायल होने की पुष्टि की है।













Click it and Unblock the Notifications