दिल्ली में धूप लेकिन शाम तक हो सकती है बारिश
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पिछले दिनों हुई अच्छी बारिश के बाद बुधवार सुबह तेज धूप खिली लेकिन शाम तक तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम का सामान्य तापमान बताया जाता है। आर्द्रता 81 फीसदी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "राजधानी में एक-दो दौर में बारिश हो सकती है। सामान्य तापामन 33 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।"मंगलवार को दिल्ली में 15.88 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। पिछले दो दिनों के दौरान हुई बारिश से राजधानीवासियों को गर्मी से राहत मिली। दूसरी ओर बारिश के कारण शहर के अनेक भागों में लोगों को जल जमाव की समस्या से जूझना पड़ा।













Click it and Unblock the Notifications