संदिग्ध परिस्थितियों में एडमिरल की मौत

भारतीय नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी रीयर एडमिरल सत्येंद्र सिंह जमवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है.
एडमिरल जमवाल नौसेना के दक्षिणी कमान के प्रमुख थे.
नौसेना के एक बयान में कहा गया है कि एडमिरल जमवाल को कोची में नौसैनिक पोत आईएनएस द्रोणाचार्य पर छोटे हथियारों वाले फ़ायरिंग रेंज में गोली लगी थी.
बुधवार की इस घटना में बारे में और कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
नौसेना ने इस एडमिरल जमवाल की मौत की घटना की आधिकारिक जाँच कराने की घोषणा की है.
एडमिरल सत्येंद्र सिंह जमवाल भारतीय नौसेना में जुलाई 1980 में अधिकारी के रूप में भर्ती हुए थे. आगे चल कर उन्होंने पनडुब्बीरोधी युद्ध की रणनीति के विशेषज्ञ के रूप में अपनी पहचान बनाई.
एडमिरल जमवाल ने रूस के ग्रेचको नौसैनिक संस्थान से भी प्रशिक्षण प्राप्त किया था.












Click it and Unblock the Notifications