दिल्ली में बारिश ने गर्मी से दिलायी राहत

यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के मुताबिक आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेजी के साथ बारिश हो सकती है। एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के भी संकेत दिए गए हैं। दिल्ली में अगले दो दिनों के भीतर मानसून के पहुंचने के संकेत हैं। आईएमडी के निदेशक के अनुसार, "दिल्ली और आस-पास के इलाकों में पांच या छह जुलाई तक मानसून पहुंचने की संभावना है।"












Click it and Unblock the Notifications