मुस्लिम आरक्षण के खिलाफ जनांदोलन करेगी भाजपा
बेंगलुरू। भारतीय जनता पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर केंद्र सरकार ने रंगनाथ मिश्रा आयोग की सिफारिशों को लागू कर मुसलमानों को शिक्षा एवं सरकारी नौकरियों में 15 प्रतिशत आरक्षण दिया तो पार्टी जनांदोलन करेंगी।
पार्टी की ओर से चेतावनी देते हुए भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने रविवार को कहा, "यदि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने आयोग की सिफारिशों को लागू करते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग को शिक्षा एवं सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया तो हम जनांदोलन छेड़ेंगे।"
क्लिक करें- देश-दुनिया के ताजा समाचार | लाइफस्टाइल
बेंगलुरू के पैलेस मैदान में पार्टी की राज्य इकाई द्वारा आयोजित पिछड़े वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि आयोग की सिफारिशें कांग्रेस की तुष्टीकरण राजनीति से प्रेरित है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने घोषणा की कि उनकी सरकार ने चालू वित्तवर्ष के बजट में पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए 640 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। अगले वर्ष के बजट में इस राशि को बढ़ाकर 1,000 करोड़ रुपये किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications