बंद ने भारत को लगाया 20 हजार करोड़ का चूना
आपको बता दें कि भारत बंद के दौरान पूरे देश में कारोबारी गतिविधियों पर विराम लगने से तकरीबन 20 हजार करोड रूपए के व्यापार का नुकसान होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ ने आज यहां बताया कि भारत बंद के दौरान व्यापारियों ने बढती महंगाई के खिलाफ कारोबार बंद रखा। इससे तकरीबन 20 हजार करोड रूपए का नुकसान हुआ और सरकार को तीन हजार करोड रूपए के राजस्व की हानि उठानी पडी। परिसंघ के अनुसार देश भर के 5000 से अधिक व्यापार संगठनों ने बंद के समर्थन में कारोबार स्थगित रखा।
उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, आंध्र प्रदेश, केरल, उडीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तराखण्ड,मध्य प्रदेश, तमिलनाडु के बाजार पूरी तरह बंद रहे। दूसरी ओर दिल्ली की प्रमुख 700 व्यापारिक एसोसिएशनों ने इस बंद में भाग लिया। जिसके कारण थोक एवं खुदरा बाजार में किसी भी प्रकार का व्यापार नहीं हुआ। जिससे केवल दिल्ली सरकार को 65 करोड रूपए राजस्व के नुकसान के साथ..साथ दिल्ली में 600 करोड रूपए का व्यापार प्रभावित हुआ है।
ये तो वो आंकड़े जिसने साबित कर दिया कि भारत को कितने का नुकसान हुआ है। लेकिन उन तकलीफों और दिक्कतों का हिसाब कैसे लगाया जायेगा जिसे आम जनता ने आज झेला है। अब बढी हुई कीमतें घटेगीं की नहीं ये तो आने वाला समय बता देगा लेकिन इतना तो तय है आज के बंद ने आम जन मानस की पेशानी पर बल और देश को करोड़ों का चूना जरूर लगा दिया है।













Click it and Unblock the Notifications