पार्टी नेतृत्व के चुनाव में पारदर्शिता नहीं: करुणाकरन

अपने आवास में पत्रकारों से बातचीत करते हुए करुणाकरन ने कहा कि प्रदेश में पार्टी के मौजूदा नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष रमेश चेन्नीथला और विपक्ष के नेता ओमान चांडी द्वारा पार्टी में आम सहमति का दावा कोरा पाखंड है।

पूर्व मुख्यमंत्री करुणाकरन ने कहा, "मैं किसी भी तरह से इन चीजों को स्वीकार नहीं करूंगा क्योंकि यह सब पाखंड पूर्ण है, वे दो-तीन बार मुझसे मिलने आए लेकिन मैं इस तरह के नए नेतृत्व को स्वीकार नहीं करूंगा क्योंकि यह पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ है।"

प्रदेश में पार्टी के अध्यक्ष से लेकर निचले स्तर तक विभिन्न पदों पर लोगों के चयन की प्रक्रिया पार्टी में आपसी गुटबाजी के चलते प्रभावित हो रही है।

पिछली बार 1990 में पार्टी नेतृत्व के चुनाव में करुणाकरन द्वारा नामित प्रत्याशी व्यालार रवि ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए ए. के. एंटनी को हरा दिया था।

करुणाकरन ने कहा, "मैंने कांग्रेस अध्यक्ष को पहले भी कई बार इस बारे में लिखा है और इस बार भी उनका ध्यान इस बात की ओर खींचा है कि पार्टी में पारदर्शिता की कमी है। कोई मुझे पीछे धकेलने की कोशिश नहीं कर सकता, कुछ लोग यहां पार्टी को हाईजैक करने की कोशिश कर रहे हैं।"

करुणाकरन और उनके पुत्र के. मुरलीधरन ने 2005 में कांग्रेस से अलग होकर लोकतांत्रिक इंदिरा कांग्रेस का गठन किया था। दिसंबर 2007 में वह पार्टी में वापस आ गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+