सम्मान के नाम पर हत्या करने वालों पर नकद पुरस्कार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली में इस सप्ताह की शुरुआत में एक विवाहित जोड़ी की हत्या के मामले में संदिग्धों का सुराग देने वालों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सम्मान के नाम पर इस मामले में अब तक तीन लोगों की हत्या हो चुकी है।
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के उपायुक्त एन.एस. बुंदेला ने बुधवार को कहा, "हमने तीन लोगों की हत्या के मामले में सुराग देने वाले व्यक्ति को नकद पुरस्कार देने का फैसला किया है।"इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने तीन संदिग्धों मंदीप (23 वर्ष), अंकित (22 वर्ष) और नकुल उर्फ नक्कू की तस्वीर भी जारी की।
इन तीनों पर मोनिका और उनके पति कुलदीप के साथ-साथ मोनिका की चचेरी बहन शोभा की अशोक विहार इलाके में हत्या करने का आरोप है। मोनिका और कुलदीप की रविवार को हत्या की गई थी जबकि शोभा का शव मंदीप की कार में मंगलवार को बरामद किया गया था।













Click it and Unblock the Notifications