पाकिस्तान में हुए ड्रोन हमले में 11 मरे

पाकिस्तान में हुए ड्रोन हमले में 11 मरे

पाकिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि उत्तरी वज़ीरिस्तान के क़बाइली इलाक़ों में एक संदिग्ध अमरीकी ड्रोन हमले में कम से कम 11 लोग मारे गए.

उत्तरी वज़ीरिस्तान के मुख्य शहर मीरान शाह से लगभग 25 किलोमीटर दूर एक गांव के मकान पर संदिग्ध अमरीकी ड्रोन से मिसाइल दाग़ी गई.

मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.

अधिकारियों का कहना है कि हमले के समय चरमपंथी उस मकान में मौजूद थे.

अल क़ायदा और तालिबान चरमपंथियों का गढ़ माने जाने वाले यह क़बाइली इलाक़े अक्सर अमरीकी ड्रोन हमलों का निशाना बनते हैं.

स्थानीय निवासियों ने रॉयटर्स समाचार एजेंसी को बताया कि शनिवार को कम से कम तीन ड्रोन गांव के ऊपर मंडराते देखे गए.

इस साल की शुरुआत से अब तक उत्तरी और दक्षिणी वज़ीरिस्तान में कम से कम 70 ड्रोन हमले हुए हैं, जिन में दो सौ से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं.

माना जाता है कि अल क़ायदा में तीसरे नंबर के नेता मुस्तफ़ा अबू अल याज़िद उर्फ़ शेख़ सईद अल मसरी पिछले महीने उत्तरी वज़ीरिस्तान में एक ड्रोन हमले में मारे गए थे.

पाकिस्तान सार्वजनिक तौर पर इन ड्रोन हमलों की निंदा करता है लेकिन प्रेक्षकों का कहना है कि अधिकारी जानबूझ कर इन हमलों की अनदेखी करते हैं.

हालांकि अमरीकी सेना और अमरीकी ख़ूफ़िया एजेंसी सीआईए ड्रोन अभियानों की अक्सर पुष्टि नहीं करते लेकिन विश्लेषकों के मुताबिक़ इलाक़े में ड्रोन हमले इन्हीं के द्वारा करवाए जा रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+