किशोरी का शादी से इंकार, दर्ज करायी शिकायत
सवाई माधोपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में जनजातीय परिवार की एक 15 साल की किशोरी ने शादी से इंकार करते हुए अपने परिवार के खिलाफ विवाह के लिए दबाव देने की शिकायत की है।
राजधानी जयपुर से 170 किलोमीटर दूर पुनेता गांव में रहने वाली निरमा मीणा ने अपने माता-पिता और रिश्तेदारों के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में निरमा ने कहा है, "मैं दसवीं कक्षा की छात्रा हूं और मैं आगे पढ़ाई करना चाहती हूं, लेकिन मेरा शराबी पिता एक प्रौढ़ व्यक्ति से मेरी शादी कराना चाहता है।" निरमा ने बताया कि उसका पिता कुछ रिश्तेदारों की मदद से गंगापुर शहर के मुकेश के साथ मंगनी की तिथि 10 जून तय की थी।
निरमा ने आईएएनएस को बताया, "मैं शादी करना नहीं चाहती। मेरी उम्र शादी के लायक नहीं है। जब मैंने शादी से इंकार कर दिया तो परिवार के सदस्यों ने मेरी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। मेरा जीना दूभर हो गया है।" पुलिस ने बताया, "हमें लड़की की शिकायत मिली है, हम उसके परिवार के लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है।"












Click it and Unblock the Notifications