बलिया में गंगा नदी में पलटी नाव, 10 शव बरामद
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सोमवार को गंगा नदी में एक नाव पलट जाने से 10 लोगों की डूबकर मौत हो गई। तकरीबन 25 से ज्यादा लोग अभी लापता बताये जा रहे हैं।
यह घटना दुबहट थाना क्षेत्र के उजौलिया घाट की है। घाट पर सोमवार की सुबह एक नाव 50 से ज्यादा लोगों को लेकर जा रही थी। मांझी के नाव पर नियंत्रण खोने से नाव गंगा नदी में पलट गई और नाव में मौजूद सभी लोग नदी में जा गिरे।
जिलाधिकारी ने बताया कि मरने वालों की संख्या में अभी इजाफा हो सकता है। नाव में सवार कई लोग अभी भी लापता हैं। उन्होंने कहा कि राहत व बचाव कार्य जारी है। फिलहाल 10 शव निकाल लिए गए हैं।













Click it and Unblock the Notifications